नगर के मोहल्ला जुगाडू अड्डा बुरावली मार्ग पर रविवार की सुबह को मुस्लिम
महा सभा के जिला महासचिव चौ0 शमीम अय्यूब की अध्यक्षता में एक जुलूस निकाला
गया। जो जामा मस्जिद, मेनबाजार, पुलिस चौकी, मदरसा चौक, टीपू चौक, पर
पहुंचा तो वहां पर मदरसे के छात्रा भी जुलूस में शामिल हो गए और जुलूस में
कमलेश तिवारी के खिलाफ नारे लगाते हुए चल रहे थे।
बस स्टैंड पर जुलूस सभा
में परिवर्तित हो गया और मुफ्ती अब्दुल हक ने खिताब फरमाते हुए कहा कि जिस
शख्स ने रसूले पाक की शान में गुस्ताखी की है और माग की कि ऐसे शख्स पर
देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कर फांसी की सजा दी जाए। लोगों की मांग थी कि
एसडीएम हसनपुर को ज्ञापन दिया जाएगा लेकिन वह नही पहुंचे तो लोगों का
गुस्सा जवाब दे गया और हसनपुर-संभल मार्ग को जाम कर कमलेश तिवारी का पुतला
फूंका।
जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ हसनपुर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर
डा0 आबिद अली, मौलाना खालिद, शाहवेज वारसी, आसिफ , जुनैद जमशेद, रेहान
तुफैल, डा0 हारिस, इरफान, मुफ्ती आरिफ, साजिद, , कारी अरशद , गयासुददीन आदि
लोग मौजूद रहे।