फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया जाएगी 12 रबी उल अव्वल

Sun, 06 Dec 2015 12:39 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कुरैशी स्थित अलीजान मंजिल में मुस्लिम  कमेटी के तत्वावधान में आयोजित सदभावना सभा में कैबिनेट मंत्री महबूब अली के पुत्र परवेज अली ने कहा कि कुछ मुटठीभर फिरकापरस्त ताकतें इस्लाम को बदनाम कर देश का माहौल बिगाड़ने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


लेकिन इनसे घबराने की जरुरत नहीं है, क्योंकि देश में धर्मनिरपेक्ष लोगों की संख्या कहीं अधिक है। उन्होंने ईदमिलादुन्नबी के कार्यक्रमों और जुलूस की कामयाबी की अपील भी की। कमेटी के सदर हाजी खुर्शीद अनवर ने कहा कि इस्लामिक कलेंडर के  तीसरे महीने रबी उल अव्वल की 12 तारीख को पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब  दुनिया में जलवा अफरोज हुए और दुनिया इस दिन को ईदे मीलाद उन्नबी के रूप  में मनाती है।

 उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर से जश्न का आगाज होगा। जलसा ए  सीरते पाक, मुशायरा व 12 रबी उल अव्वल यानी 24 दिसंबर को विशाल जुलूसे  मुहम्मदी निकाला जाएगा। चेयरमैन अफसर परवेज, हाजी कय्यूम रायनी, हाजी उवैस मुस्तफा रिजवी,  मंसूर अहमद, नईम उल हक, असलम सिद्दीकी, निराले मियां अंसारी, इकबाल अहमद,  कमर नकवी, सरकार आलम, इकबाल खां, शफीक अहमद, डा.एमए नोमानी, डा.नजमुल नबी,  हबीब अहमद सिद्दीकी, डा.जफर महमूद, आले नबी, निशात सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें