मुस्लिम कमेटी और यंग मुस्लिम कमेटी के बैनर तले शुक्रवार को बाद नमाजे
जुमा तमाम मुसलमान जामा मस्जिद के बाहर एकत्र हुए। मुस्लिम कमेटी के सदर
हाजी खुर्शीद अनवर ने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश
अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने हजरत मोहम्मद साहब की शान में जो गुस्ताखी की है,
वह बर्दाश्त के काबिल नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ फिरकापरस्त लोग
धार्मिक भावनाएं भड़काकर माहौल खराब करने पर अमादा हैं जबकि देश की जनता
पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष है और देश के संविधान पर पूरा भरोसा करती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मोहम्मद नईम को
सौंपा और मांग करते कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए,
प्रकरण की न्यायिक जांच की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस तरह
की गुस्ताखी न होने पाए। इस दौरान उन्होंने जोरदार प्रदर्शन भी किया।
हाजी
अब्दुल कय्यूम राईनी, मरगूब सिद्दीकी, मंसूर अहमद, नईमउल हक, उवैस मुस्तफा
रिजवी, कमर नकवी, शफीक गामा, फहीम शाहनवाज, आलम लतीफ, डा.रियाजुल हसन,
हाजी मुशाहिद अली, इकराम हुसैन जैदी, सरताज मंसूरी, आले नबी, वहाब सैफी,
रौनक सलमानी, यामीन फारूकी, शहजाद इसहाक, सनब्बर खां, इकबाल खां, मोहम्मद
खादिम आदि शामिल थे।