फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने चौपला चौकी इंचार्ज को घेरा

Sat, 07 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला नगर में कुछ लोगों की ओर से वेश्यावृत्ति कराए जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को शांतिनगर की महिलाओं ने चौपला चौकी इंचार्ज का घेराव कर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने चौकी इंचार्ज को जमकर खरी-खोटी सुनाई और जानकारी होने के बावजूद पुलिस पर चुप्पी साधे रहने का आरोप लगाया। बाद में महिलाओं ने प्रार्थना पत्र देकर इस पर अंकुश लगाने की मांग की है।

शांतिनगर मोहल्ले की महिलाएं शुक्रवार सुबह 11 बजे थाने पहुंची। यहां थानाध्यक्ष नहीं मिले, लेकिन चौपला चौकी इंचार्ज विजय यादव वहीं बैठे मिल गए। इस पर महिलाओं ने उनका घेराव कर लिया।
विज्ञापन


महिलाओं ने उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपकर खरीखोटी सुनाई। कहा कि मोहल्ले के तीन घरों में वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। इस संदर्भ में 19 अक्तूबर को प्रार्थना पत्र दिया था, मगर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र देने वालों में भागवती, यशोदा रानी, हृदेश, शकुंतला, निर्मला, सीमा चौधरी, अलका, उर्मिला, सत्यवाला, गीता चौधरी, मुनेश, रजनी, विनीता, मोरकली, यशोदा, छाया, चंचल, रामवती, सुमन, मुन्नी देवी, भोला सिंह, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें