जनपद के एक हजार गांवों को जल्दी ही अंधेरे से निजात मिलेगी। इन गांवों में बिजली पहुंचाने के लिए 94 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। राजीव गांधी विद्युुतीकरण योजना के तहत चयनित किए गए गांव कुछ ही महीनों में बिजली से जगमगाने लगेंगे।
देश को आजाद हुए सात दशक होने वाले हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे गांव हैं जहां पर बिजली नहीं पहुंची है। इसके कारण ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारते हैं। रोशन करने के लिए बिजली विभाग ने जनपद के एक हजार गांवों का चयन कर विद्युतीकरण का काम शुरू कर दिया है।
राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत चयनित किए गए गांवों को रोशन करने के लिए 94 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता बीएम शर्मा ने बताया कि इसके तहत चयनित गांवों में विद्युतीकरण का काम तेज गति से काम चल रहा है। कुछ ही महीनों में पोल गाढ़ने व लाईन खींचने का काम पूरा हो जाएगा। सितंबर से आपूर्ति शुरू करने की तैयारी है।
विद्युतीकरण के लिए चयनित गांव
अमरोहा-176
धनौरा-155
गजरौला-130
गंगेश्वरी-147
हसनपुर-165
जोया-237
राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत जनपद के जोया ब्लाक के सबसे अधिक गांवों में बिजली पहुंचाई जाएगी। वहीं गजरौला ब्लाक के सबसे कम गांव रोशन होंगे।