फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्क्रिय कार्यकर्ता होंगे बाहर: विजयपाल सैनी

Sun, 10 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की लोहिया नगर स्थित कार्यालय पर शनिवार को बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष विजय पाल सैनी ने कहा कि निष्क्रिय और पार्टी विरोधी कार्य करने वाले कार्यकर्ता बाहर किए जाएंगे।
विज्ञापन


विधान सभा क्षेत्र एवं नगर स्तरीय बूथ कमेटियों की समीक्षा के लिए विधान सभा के प्रभारी भी बनाए। इस दौरान कहा कि, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत हुई है। इसके लिए सक्रिय कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

वहीं नौगावां सादात विधायक अशफाक अली खां ने कहा कि सपा सरकार के जितना विकास कार्य किसी सरकार ने नहीं कराया है। धनौरा विधायक एम चंद्रा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं।
विज्ञापन


किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं की जाएगी। इस दौरान चेयरमैन अफसर परवेज, रवि यादव, मस्तराम यादव, जय सिंह खड़गवंशी, इफ्तेखार हुसैन, अंसार अहमद, प्रमोद त्यागी, हेमराज सिंह गुर्जर, आलोक भारती आदि मौजूद रहे। संचालन चंद्रपाल यादव ने किया।
विज्ञापन


यह बनाए गए विधान सभा प्रभारी
शशिकांत गोयल-अमरोहा
संतराम यादव-नौगावां सादात
फारूख प्रधान- हसनपुर
चंद्रपाल यादव-धनौरा विधान सभा क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें