फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं के सिर चढ़कर बोला युवाओं का जादू

Tue, 15 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में इस बार युवाओं का जादू सिर चढ़कर बोला है। मतदाताओं ने अधेड़ और उम्रदराज उम्मीदवारों को नकार कर युवाओं को तरजीह दी है। अधिकांश युवा ऐसे हैं, जो पहली बार मैदान में उतरे थे और प्रधान चुने गए हैं।
विज्ञापन


जनपद में 599 ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनाव हुआ था। जिसके लिए 5987 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था। इसमें मतदाताओं ने युवाओं को तरजीह दी है। चुनाव जीतने वाले ज्यादातर युवा ऐसे हैं, जो पहली बार चुनावी समर में उतरे थे।

गालिबबड़ा ग्राम पंचायत का प्रधान बने 22 वर्षीय अनुज चौधरी जनपद में सबसे कम आयु के प्रधान बने हैं। वहीं नई ग्राम पंचायत बनी शहबाजपुर गुर्जर की रीनू, दाऊद सराय के मोहित कुमार, भैैड़ा भरतपुर के सुभाष सिंह, अलीनगर के मोहित भड़ाना, कुमरिया की पायल, कुआंखेड़ा की अफसाना, बसैैली की आसकारा बेगम, अहरोई की अनामिका, जेबड़ा मुस्तकम की सुरवेश, कपसुआ के देवेंद्र सिंह, जग्गा नगला की सोनू कुमारी, भटपुरा माफी की प्रभा, रहरा की बवीता, मदारीपुर बांसका की नाजिश, मोहसनपुर की अनीता और बीवड़ा के प्रधान बने प्रीतम जनपद के युवा प्रधान हैं।
विज्ञापन



इनमें सभी ऐसे हैं, जो पहली बार प्रधानी का चुनाव लड़े थे। इन पंचायतों में अन्य उम्मीदवार इनसे ज्यादा उम्र के थे, लेकिन मतदाताओं ने युवाओं पर भरोसा जताया।

वहीं तरौली की प्रधान बनीं सावित्री, भूबरा के प्रेमशंकर, मुबारिजपुर कलां के बदन सिंह, मुनव्वरपुर मुनीपुर के ओमपाल सिंह, चमर पतेई के महेंद्र सिंह और सुल्तानठेर के रामसरन 60 से 70 वर्ष की आयु वर्ग के हैं।
विज्ञापन


अब देखना यह है कि यह युवा प्रधान विकास के लिए किस तरह से अपनी क्षमता का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें