ग्राम प्रधानों का पांच साल का कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो जाएगा। नई पंचायतों के गठन तक ग्राम प्रधान अपने पद पर बने रहेंगे या नहीं। इस संबंध में अब संशय की स्थिति बनी हुई है।
शासन स्तर से अभी तक कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हुए हैं। दूसरी ओर ग्राम पंचायतों पर प्रशासक बैठाने की कवायद चल रही है। इसको लेकर शासन स्तर पर मंथन चल रहा है। ग्राम प्रधान चुनाव का आज बिगुल बज सकता है। क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है।
वर्ष 2010 में ग्राम प्रधान चुनाव हुए थे। सात नवंबर से प्रधानों का कार्यकाल शुरू हुआ था। शनिवार को ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को पांच साल पूरे हो जाएंगे। इसी के साथ आज उनका कार्य काल समाप्त हो सकता है।
नई पंचायतों के गठन तक ग्राम प्रधान अपने पदों पर बनाए रहेंगे या नहीं, इसको लेकर संशय बरकरार है। क्योंकि शासन स्तर से इस संबंध में अधिकार तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।
दूसरी और ग्राम प्रधान चुनाव संपन्न होने तक ग्राम प्रधानों की कार्यों की देखरेख को पंचायतों पर प्रशासक बैठने को लेकर मंथन चल रहा है। प्रशासक किसे बनाया जाएगा, इसको लेकर भी स्थिति स्षष्ट नहीं है। तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
601 ग्राम प्रधान के चयन के लिए होगा चुनाव
अमरोहा। जिले में फिलहाल 484 ग्राम प्रधान हैं। परिसीमन के बाद जिले में 117 ग्राम पंचायतें और बढ़ने से अब 601 ग्राम पंचायतें हो गई हैं। अब 601 प्रधानों के चयन के लिए पंचायत चुनाव कराया जाएगा। वहीं सदस्य ग्राम पंचायत के 7325 पद हैं। नए परिसीमन के बाद इनके संख्या में भी इजाफा हुुआ है।
आज बज सकता है ग्राम प्रधान चुनाव का बिगुल
अमरोहा। ग्राम प्रधान चुनाव का शनिवार को बिगुल बज सकता है। शासन स्तर से चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसकी संभावना जताई गई है। क्योंकि पूर्व में चरणवार चुनाव का कार्यक्रम निर्धारित किया जा चुका है। शासन से कार्यक्रम जारी होना बाकी रहा है। चुनाव की अधिसूचना को लेकर क्षेत्र में चलचल बढ़ गई है।