फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपढ़ों को किया दरकिनार, 16 उच्च शिक्षित सदस्य बने

Wed, 04 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में इस बार जनता ने शिक्षित प्रत्याशियों के पक्ष में अपना समर्थन जताया है। इस चुनाव में कोई भी अनपढ़ सदस्य नहीं चुना गया, जबकि  जीतने वाले 28 सदस्यों में से 12 ने प्राइमरी शिक्षा ही ग्रहण की है।
विज्ञापन


वहीं सोलह सदस्य उच्च शिक्षा पास हैं। 28 प्रत्याशियों में से नौ प्रत्याशी परास्नातक पास हैं। इसमें वैशाली, रेनू चौधरी, परवेज अली, अंजू भारती, हुस्ना परवीन, रवि यादव, सुषमा, राजीव, भूपेंद्र शामिल हैं। जबकि एक प्रत्याशी राजवीर सिंह स्नातक पास है।

वहीं चार प्रत्याशी इंटर पास है, इसमें पूनम अरूण, रामपाल सिंह, मनचन, आकिब शामिल हैं। दो प्रत्याशी कक्षा दस पास हैं। इमसें महेश, हरीश सैनी शामिल हैं, जबकि दो प्रत्याशी कक्षा आठ पास हैं, इमसें सरीता सिंह, नेपाल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं बारह प्रत्याशी प्राइमरी पास हैं, इसमें सकीना बेगम, चमन जहां, हनीफा, बीरबती, सायरा खातून, दयावती, खानचंद, इफ्तेखार हुसैन, रिजाजुल हसन, असरफ शामिल हैं। हालांकि एक भी अनपढ़ प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें