फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को दिया बराबरी का दर्जा

Sun, 24 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिक वर्ग को समाज में बराबरी का दर्जा दिया है। उसे आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयास कर रही है। श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाएगी। यह बातें कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने कही।
विज्ञापन


वे शनिवार को नगर पालिका परिषद परिसर में श्रम विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से 370 साइकिलों का वितरण किया। उन्होंने आगे कहा कि श्रमिकों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए आर्थिक समस्या की वजह से परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।

कहा कि, शीघ्र ही श्रमिकों को सोलर लाइट वितरित की जाएंगी। वहीं मुख्य विकास अधिकारी शिव कुमार मिश्र ने कहा कि श्रमिकों को साइकिलों का वितरण उत्तर प्रदेश सरकार की एक शुरूआत है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक अवश्य पहुंचेगा।
विज्ञापन


इसके लिए प्रत्येक श्रमिक को श्रम विभाग में पंजीकरण कराने की सलाह दी। यहां, एसडीएम सदर, चैयरमैन अफसर परवेज, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी एनके सिंह, बलीराम सिंह, नगर अध्यक्ष डा. आफताब सैफी, हाजी असलम, मरगूब सिददीकी, मुख्तार नकवी, युवा सपा नेता परवेज अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें