गांधी मूर्ति तिराहा पर शनिवार की सुबह करीब दस बजे मुख्य
चिकित्साधिकारी डा.एसके जैन ने रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रिक्शा रैली आजाद मार्ग से मच्छरट्ठा, कोतवाली, बसावनगंज, गुजरी, कोट
चौराहा, बटवाल, बिजनौर रोड होते हुए मुन्नी देवी महिला सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र पहुंचकर समाप्त हुई।
रिक्शा चालकों ने राह चलते लोगों को पंपलेट
बांटें और रविवार को बूथों पर पहुंचकर 0-5 साल तक के नौनिहालों को दो बूंद
जिंदगी की अवश्य पिलवाने की अपील की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.एसके
निगम, डा.इदरीस, डा.जोगेंद्री कौर, फाजिल समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी
मौजूद रहे।