फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ ने ब्लाक प्रमुख को धमकाया, लोगों को भगाया

Wed, 30 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसओ देहात ने अमरोहा ब्लाक प्रमुख और नौगावां सादात विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी को उनके आवास पर पहुंचकर बिना अनुमति सभा करने का आरोप लगाते हुए धमकाया और समर्थकों को भगा दिया। मामले की शिकायत एसपी और डीएम से की गई है।
विज्ञापन


जोया रोड स्थित ग्रीन्स अमरोहा में ब्लाक प्रमुख एवं नौगावां सादात विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी जयदेव सिंह का आवास है। आरोप है कि दोपहर के समय एसओ देहात देवेंद्र सिंह धामा उनके आवास पर पहुंचे और यहां बैठे समर्थकों को देखकर बिना अनुमति सभा करने का आरोप लगाते हुए धमकाना शुरू कर दिया।

पुलिस कर्मियों ने उनके आवास पर मौजूद समर्थकों को डांट फटकारकर भगा दिया। ब्लाक प्रमुख ने एसओ पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है और मामले की शिकायत एसपी व डीएम से की गई है।
विज्ञापन


घटना से बसपाइयों में रोष व्याप्त हो गया। ब्लाक प्रमुख ने बताया कि उनके पास तमाम लोग रोजाना अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और समर्थकों का आना जाना भी लगा रहता है, लेकिन एसओ देहात ने लोगों को बलपूर्वक यहां से भगा दिया। उन्होंने बसपा हाईकमान तक मामले को पहुंचाने की बात कही है।
विज्ञापन


इधर, एसओ देहात देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि ब्लाक प्रमुखी चुनाव को लेकर जयदेव सिंह के आवास पर बिना अनुमति चुनावी बैठक की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें