फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 समाजवादी दिवस में जिले के प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

Wed, 16 Mar 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
समाजवादी ‌ि
विज्ञापन

विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग एवं जनकल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री साहब सिंह सैनी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में मनाए गए समाजवादी विकास दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।


बोले कि, लच्छेदार भाषण से देश और किसानों का विकास नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हिंदू और मुस्लिमों के बीच की खाई बढ़ाने का भी आरोप लगाया। साथ ही प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि, प्रदेश सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का भी आह्वान किया। 
विज्ञापन




बतौर मुख्य अतिथि साहब सिंह सैनी बोले कि, प्रदेश सरकार समाजवादी पेंशन योजना, लोहिया ग्रामीण आवास, नि:शुल्क लैपटॉप वितरण आदि योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रयास कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी ने कहा कि सपा ने चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, वे सब ढाई साल में पूरे कर दिए हैं। नौगावां सादात विधायक अशफाक अली खां ने बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन



धनौरा विधायक एमचंद्रा ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। डीएम वेद प्रकाश ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। संचालन मास्टर असलम ने किया। यहां, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह, एमएलसी परवेज अली, एसपी डा एस चनप्पा, एएसपी विजय गौतम, चेयरमैन अफसर परवेज, जिला अध्यक्ष विजयपाल सिंह सैनी, सभी छह ब्लाक प्रमुख, एडीएम महमूद आलम अंसारी आदि रहे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें