फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला

Fri, 26 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल से चोरी किए गए लाखों रुपये कीमत के सोने की खरीद फरोख्त के शक में क्राइम ब्रांच व केरल पुलिस ने गांव चुचैला कलां में दबिश देकर एक सर्राफ गुरुवार सुबह पकड़ लिया।
विज्ञापन


 पुलिसकर्मियों के सादी वर्दी में होने से सर्राफ के परिजनों ने टीम को घेर लिया। उनके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। इस पर क्राइम ब्रांच के लोगों को अपनी बाइक को छोड़ कर भागना पड़ा।

इधर, मारपीट-घेराव की सूचना पर थाना धनौरा और बछरायूं की फोर्स गांव पहुंची। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम सर्राफ को पकड़ कर साथ ले जा पाई। इसके बाद गांव के दर्जनों लोग थाने पहुंच गए और सीओ से मुलाकात कर सर्राफ को छोड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन


गांव निवासी अमित वर्मा को पकड़ने के लिए सुबह केरल पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने गांव में दबिश दी। क्राइम ब्रांच की टीम बाइक पर सादी वर्दी में थी। सर्राफ को पकड़ने पर उसके परिजनों ने शोर मचा दिया। इस पर परिजनों-ग्रामीणों ने क्राइम ब्रंाच के टीम को घेर लिया और अमित को छुड़ाने के लिए छीनाझपटी शुरू कर दी।

स्वयं को घिरा देखकर कंट्रोलरूम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनौरा सतेंद्र कुमार व थानाध्यक्ष बछरायूं राजेश चौहान मय फोर्स के गांव पहुंच गए। सर्राफ को पुलिस लेकर थाने आ गई।

इधर, सूचना मिलने पर थाने पहुंचे सीओ मोहनलाल से सर्राफ के परिजनों ने मुलाकात कर उसे छोड़े जाने की मांग की। सीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के संबंध में सीओ का कहना है कि, सर्राफ पर चोरी के सोने की खरीद का आरोप है। क्राइम ब्रांच इसी सिलसिले में पूछताछ करने गई थी।

अमित पहले आंध्र प्रदेश में जेल जा चुका है
चुचैला कलां। क्राइम ब्रांच की ओर से हिरासत में लिए गए सर्राफ अमित को कुछ साल पहले आंध्र प्रदेश की पुलिस भी चोरी का सोना खरीदने के मामले में पकड़ कर ले जा चुकी है।

उसके खिलाफ आंध्र प्रदेश के जनपद अनंत नगर के जेजे नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, फिलहाल वह जमानत पर चल रहा है। केरल पुलिस व क्राइम ब्रांच को शक है कि वहां से चोरी हुआ सोना भी अमित की ओर से खरीदा गया है। गांव के कुछ सर्राफों पर चोरी का सोना खरीदने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें