फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंढापाण्डे से लूटा गया चावल से भरा ट्रक हसनपुर में पकड़ा

Fri, 26 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के मूंढापाण्डे क्षेत्र से लूटा गया तेरह लाख के चावल से भरा ट्रक हसनपुर पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी पाई है। हसनपुर पुलिस ने ट्रक कब्जे में कर कुछ लोगों को उठाकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि जनपद गौतमबुद्धनगर के छकरौला स्थित गोल्डन ट्रांसपोर्ट से 22 फरवरी को एक ट्रक 13 लाख रुपये कीमत का चावल लेकर निकला था।

मुरादाबाद के मूंढापाण्डे के पास नियामतपुर टोल प्लाजा के पास डीसीएम सवार बदमाशों ने असलहों के बल पर ट्रक चालक जयराम यादव व परिचालक पिंटू निवासी बनारस को बंधक बना कर ट्रक लूट लिया था। बदमाश चालक और परिचालक को बांध कर धनौरा के निकट जंगल में फेंक गए थे।

24 फरवरी की देर रात सीओ सोमेंद्र नेगी व प्रभारी निरीक्षक अनिल समानिया ने फोर्स के साथ क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में छापा मार कर चावल से लदा ट्रक बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक छह लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इसको लेकर गुरुवार शाम एएसपी विजय गौतम भी थाने में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें