फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज-पथराव के बीच 81.9 फीसदी वोट पड़े

Sun, 29 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुए प्रथम चरण के चुनाव में कई स्थानों पर बवाल हुआ। ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट के बाद, पुलिस पर भी पथराव किया गया। इसमें एक सिपाही का सिर फूट गया, वहीं कई स्थानों पर पुलिस ने लाठी चार्ज करके ग्रामीणों को खदेड़ा।
विज्ञापन


इसमें एक ग्रामीण का हाथ भी टूट गया, विरोध में ग्रामीणों ने सैदनगली थाने के गलसुआ गांव में हंगामा किया। गांव पीपली मेकचंद में भी वोट डालने को लेकर हंगामा हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया, जबकि मंदारीपुर में भी दो उम्मीदवारों के एजेंटों के बीच वोट को लेकर मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला। पहले चरण में हसनपुर में 83.3 और गंगेश्वरी ब्लाक में 80.5 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
विज्ञापन


शनिवार को हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लाक में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले गए। इस बीच कई गांवों में छिटपुट घटनाएं हुईं।

थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव तसिया मिलक में वोट डालने के दौरान वर्तमान प्रधान और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पुलिस ने बीचबचाव का प्रयास किया, लेकिन इस बीच ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया।

जिसमें सिपाही रविंद्र घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को लाठियां फटकार कर भगाया। पथराव की वजह से करीब आधा घंटे मतदान बंद रहा।

इसके अलावा गांव पीपली मेकचंद में एक उम्मीदवार की भतीजी पहली बार वोट डालने के लिए गई थी। मतपेटी के पास बैठी कर्मचारी से कुछ पूछा तो कर्मचारी ने अपनी मर्जी से बैलेट पेपर पर मोहर लगा दी।

युवती ने इसका विरोध किया और बाहर आकर परिजनों को बताया तो हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कर्मचारी को हिरासत में ले लिया।

गांव करनपुर माफी में एक उम्मीदवार और परिवार के ही नाम लिस्ट से गायब मिले। जिसकी शिकायत डीएम से की गई। गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के गांव मंदारीपुर में भी वोट डालने को लेकर एजेंटों के बीच मारपीट हुई।

इस पर लोगों ने पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाठियां फटकार कर लोगों को भगाया। गांव बरतौर में पीठासीन अधिकारी शराब के नशे में था। जिस पर ग्रामीणों ने हंगामा किया।

मौके पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कर्मचारी का मेडिकल कराया और पुलिस को तहरीर दे दी। ढबारसी में वोट न पड़ने पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने लाठी चलाकर खदेड़ा।

वहीं सैदनगली के गांव गलसुआ में पुलिस की ओर से भीड़ हटाने को चलाई लाठी से एक ग्रामीण का हाथ टूट गया। विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें