अमरोहा सदर तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले तमाम अधिवक्ता सोमवार को
कस्बा पहुंचे और विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी
को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि नौगावां सादात को यदि तहसील बनाना
ही है, तो कस्बे के आसपास के गांव ही शामिल किए जाएं।
कुछ गांव जिला बिजनौर
से लिए जाएं। कुछ गांव पीपली घोसी धनौरा रोड के शामिल किए जाएं। मखदूमपुर
लिंक रोड के पूर्व दिशा के गांव अमरोहा तहसील में रखे जाएं। मखदूमपुर से
जमना खास को जाने वाले लिंक रोड से पश्चिम के गांव नौगावां में शामिल करें।
रजबपुर, अतरासी कलां, शकरपुर, पपसरा, हाकमपुर, गुलड़िया, चांदनगर,
अहलैदादपुर खुर्द, धावड़ी, बागड़पुर, एबजाबाद, नाजरपुर आदि गांवों को तहसील
अमरोहा में ही रहने दिया जाए।
उन्होंने कहा कि बेहतर रहेगा कि कस्बे से
चार-पांच किलोमीटर के दायरे के गांवों को ही नौगावां तहसील में शामिल किया
जाए। मौलाना जावेद आब्दी ने डीएम को वकीलों के अनुसार प्रस्ताव तैयार करने
के निर्देश दिए हैं।
अली वारिस, सैयद जरगांव नकवी, शमीम अहमद तुर्की, रमेश
चंद्र गोयल, मंसूर अहमद, हबीब अहमद, हुकम सिंह, मुस्तेहसन, फुरकान आदि
अधिवक्ता मौजूद रहे।
सुंदरीकरण को संगे बुनियाद रखी
नौगावां
सादात (ब्यूरो)। विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी,
विधायक अशफाक खां और नगर पंचायत चेयरमैन नदीम अब्बास जैदी ने सोमवार को
हुसैनी चौक के सौंदर्यकरण की संगेबुनियाद रखी। इस मौके पर डा.महमूद, आमिर
रजा, अली हैदर, अदनान हैदर, जहीर रजा, हसन अब्बास आदि मौजूद रहे।