फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 18 Nov 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर प्रेमधाम के नजदीक नौकर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल के एंबुलेंस चालक की तहरीर पर इत्तेफाकिया में रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव शीतला सराय निवासी सतपाल (32) पुत्र मुख्तार सिंह गजरौला क्षेत्र के गांव सदल्लेपुर में अपने छोटे भाई धर्मपाल के पास रहता था और हसनपुर क्षेत्र के गांव मेहरपुर के सुरेंद्र सिंह के यहां नौकर था।

सोमवार सुबह लगभग नौ बजे सुरेंद्र सिंह सदल्लेपुर के निकट स्थित गैस प्लांट के पास से सतपाल को अपने साथ बुलाकर ले गया था। बताते हैं कि हसनपुर में दोनों ने एक साथ शराब पी थी। बाद में गजरौला में भी दोनों ने शराब पी।
विज्ञापन


यहां से दोनों अमरोहा जाने के लिए निकले थे कि तभी हाईवे पर प्रेमधाम पर पहुंचकर दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद सतपाल ने हसनपुर कोतवाली पहुंचकर सुरेंद्र सिंह के खिलाफ बाइक लेकर भागने की तहरीर दी।

इधर, 11 बजे गजरौला के एक प्राइवेट अस्पताल का एंबुलेंस चालक दिनेश सतपाल की लाश को लेकर रजबपुर थाने पहुंच गया और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। दिनेश ने बताया कि, सतपाल की बाइक हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई थी और कोई व्यक्ति उसे गजरौला के प्राइवेट अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया था।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर इत्तेफाकिया में मामला दर्ज कर लिया। इस पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस पर मिले मृतक के भाई धर्मपाल ने हत्या की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस हादसा और हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी है। सतपाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें