फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास चौकीदार की हत्या

Mon, 02 Nov 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने से महज 100 कदम की दूूरी पर एक बाग के चौकीदार के सिर पर फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसका शव देखा तो बाग मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़े को बरामद कर लिया है।

थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर माफी निवासी सुमेर सिंह (68) पुत्र फगना सिंह थाना क्षेत्र के ही गांव गनौरा निवासी भूराज त्यागी के बाग में चौकीदारी करता था। भूराज त्यागी ने बाग को चुचैला कलां के एक व्यक्ति को किराए पर दे रखा है।
विज्ञापन


रविवार सुबह कुछ दूरी पर रहने वाली महिला किसी काम से बाग में गई तो सुमेर सिंह खून से लथपथ दिखा। इस पर उसने बाग मालिक को सूचना दी। पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई।

सुमेर सिंह के चेहरे और सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। छानबीन के दौरान कुछ ही दूरी पर पुलिस को खून से सना फावड़ा मिल गया। इस दौरान सुमेर के परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए।

 अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी ने भी मौका मुआयना किया। मृतक के पुत्र कृपाल सिंह की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

...अवैध संबंध तो नहीं बना हत्या की वजह
मंडी धनौरा। पुलिस को शक है कि, अवैध संबंध भी हत्या की वजह हो सकते हैं। पुलिस के मौका मुआयना करते समय कुछ ग्रामीण इस संबंध में बातचीत कर रहे थे। लोगों का कहना था कि, पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला के साथ बुजुर्ग की नजदीकी थी। फिलहाल पुलिस भूमि और संपत्ति विवाद  की भी तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें