फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी ए. की टक्कर से दो की मौत

Mon, 02 Nov 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौपला चौराहे से बस्ती की ओर जा रहे रास्ते पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर झोलाछाप  और महिला मरीज की मौत हो गई, जबकि महिला का पति हादसे में बाल-बाल बचा।
विज्ञापन


हादसे के बाद से महिला का पति लापता है, जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शव कब्जे में ले लिया। झोलाछाप की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त हो सकी। पता लगने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।  

बता दें कि चौपला से बस्ती की ओर आ रहे मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 45 पर फ्लाई ओवर का निर्माण चल रहा है। इससे क्रॉसिंग भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसी ट्रैक से मुरादाबाद-दिल्ली की सुपरफास्ट ट्रेनें फर्राटा भरती हैं।
विज्ञापन


रविवार दोपहर 12:20 बजे डीब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ने रेलवे फाटक क्रास कर रही बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार व्यक्ति और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई बाइक कुछ दूरी पर स्थित पटरी किनारे लगे तार पर जाकर टंग गई।

हादसा देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। सूचना पर जीआरपी भी पहुंच गई। महिला और पुरुष का चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया था। जिससे शिनाख्त नहीं हो पा रही। तलाशी में व्यक्ति की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला।

जिससे व्यक्ति की शिनाख्त 35 वर्षीय राकेश सिंह पुत्र नन्हूं सिंह निवासी गांव रायपुर थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई। छानबीन में महिला की शिनाख्त 32 वर्षीय ममता पत्नी रामप्रकाश निवासी गांव सुंदरपुर थाना शाहबाद जिला रामपुर के रूप में हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतकों के साथ एक व्यक्ति और भी था। जो रोता-हुआ हाईवे की ओर चला गया। उसे जीआरपी ने काफी तलाश किया लेकिन पता नहीं लग सका।

मृतकों के परिजनों के आने पर पता लगा कि महिला के साथ उसका पति रामप्रकाश था। जो हादसे से सदमे में आ गया और वहां से चला गया। परिजनों ने रामप्रकाश से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। जीआरपी शव का पंचनामा भर कर चौकी ले आई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें