फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे बदमाशों ने पेंटर को गोली मारी, मौत

Mon, 12 Oct 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
दहशत का पर्याय बने तीन बदमाशों के गैंग ने रविवार रात करीब तीन बजे दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे डाला। चेतावनी देने के 18वें दिन सीढ़ी लगाकर घर में घुसे बदमाशों ने पेंटर की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला बेगम सराय खुर्द निवासी मोहम्मद मुकीम (35) पुत्र मोहम्मद शब्बीर मकानों की पुताई कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह वासुदेव तीर्थ स्थल से सटे मोहल्ला कुरैशी नईबस्ती में देहात थाना क्षेत्र के गांव उक्सीरायपुर निवासी शैलेष कुमार के मकान में परिवार के साथ रहता था।

रविवार रात करीब तीन बजे तीन बदमाश सीढ़ी लगाकर उसके मकान की छत पर चढ़े और छत पर सो रहे उसके बड़े भाई मोहम्मद शकील को तमंचे के बल पर कब्जे में लेकर उसके हाथ पांव-बांध दिए। नीचे कमरे में परिवार के साथ सो रहा मुकीम आहट पाकर नींद से जागा और जैसे ही वह छत पर पहुंचा एक बदमाश ने उसके सीने पर गोली मार दी। बाद में हवाई फायर करते हुए छत से कूद कर फरार हो गए।
विज्ञापन


गोली लगते ही मुकीम मौके पर ही ढेर हो गया। सूचना देने के डेढ़ घंटा बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुकीम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। मोहम्मद शकील की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिला मामला दर्ज कर लिया है।


18 दिन पहले दी थी गोली मारने की धमकी
अमरोहा। करीब एक माह पहले बदमाशों ने यहां के अफजाल पुत्र सत्तार के घर धावा बोला था और घर में कुछ नहीं मिला तो बदमाशों ने उसकी पत्नी के कानों के सोने के कुंडल, नाक की लौंग निकाल ली थी और महिला को उठाकर जंगल की तरफ ले जाने लगे थे।

अफजाल के शोर मचाने पर मोहल्ले में जाग हो गई और बदमाशों का पीछा करने वालों में मुकीम सबसे आगे था। लोगों को देखकर बदमाश फरार हो गए थे। कुछ दिन बाद बदमाशों ने मुकीम के दरवाजे पर दस्तक दी थी और हवाई फायर करने के बाद धमकी दी थी कि 18वें दिन वह मुकीम की गोली मारकर हत्या कर देंगे।

दहशत से छोड़ दी बस्ती
अमरोहा। बदमाशों की दस्तक से मोहल्ले में पहले से ही दहशत का माहौल है। आठ माह पहले चंदा पुत्र कुडवा के घर में दो बार लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। दहशत के कारण चंदा ने अपना मकान छोड़ दिया और मोहल्ला कुरैशी स्थित पुराने मकान में जाकर रहने लगा।

मृतक मुकीम के छोटे भाई भूरा के घर भी बदमाशों ने चार माह पहले दस्तक दी थी। लेकिन जाग हो जाने पर बदमाश फरार हो गए थे। दिन निकलते ही भूरा ने भी इस बस्ती को छोड़ दिया था। अब वह जटबाजार में किराए पर रह रहा है। इसके अलावा भी कई लोग जो यहां किराए पर रहते थे, अब दूसरे मोहल्लों में जाकर रहने लगे हैं।


एक का सिलेंडर तो दूसरे की चोरी कर ली भैंस
अमरोहा। मुकीम के घर में घुसने के लिए बदमाश पड़ोस के घर से सीढ़ी उठाकर लाए थे, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने यहां से रसोई गैस सिलेंडर चोरी कर लिया जबकि एक व्यक्ति की भैंस खोलकर ले गए। हत्या होने के बाद इस बात की जानकारी हुई।


चौकी पुलिस पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
अमरोहा। मृतक के परिजनों ने वासुदेव चौकी पर तैनात सिपाहियों पर पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। शकील, अफजाल ने बताया कि हत्या होने के बाद जब वह मोहल्ले के कुछ लोगों को लेकर वासुदेव की चौकी पर पहुंचे तो सिपाहियों ने दो टूक कह दिया कि फोर्स चुनाव में लगी है। पांच हजार रुपये देंगे तो साथ चलेंगे। इसके बाद उन्होंने सौ नंबर डायल कर कंट्रोल को सूचना दी।

तब कहीं जाकर डेढ़ घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बात को लेकर मृतक के परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे और एएसपी विजय गौतम से मुलाकात की। आरोप लगाया कि यदि पुलिस समय से आ जाती, तो मुकीम की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस की देरी के कारण मुकीम ने उनकी नजरों के सामने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें