डिडौली कोतवाली पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन में बीडीसी प्रत्याशी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर गाड़ी को सीज कर दिया। रजबपुर पुलिस ने भी एक के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
डिडौली कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात गांव पतेई खालसा में बिना परमिशन वाहन से चुनाव प्रचार कर रहे बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी आनंद कुमार पुत्र रामप्रसाद और कार चला रहे उसके बेटे राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी को सीज कर पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इधर, रजबपुर पुलिस ने गांव फय्याजनगर निवासी मायाराम पुत्र रामलाल को आचार संहिता का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।