फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी में पकड़ा गया मुन्ना भाई

Wed, 03 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) में मंगलवार को सचल दल ने एक शिक्षक को दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए धर दबोचा। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड भी मिला है। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव पोड़ी निवासी सुरेश चौहान पुत्र रमेश सिंह चौहान जिला बिजनौर के किसी विद्यालय में शिक्षक है। मंगलवार को वह कुंदन मॉडल इंटर कालेज में शिक्षक पात्रता परीक्षा देने आया था।

सूचना पर डीआईओएस रविदत्त के सचल दल ने विद्यालय में छापा मारकर सुरेश चौहान को धर दबोचा। वह किसी जयवंत पुत्र रामपाल सिंह निवासी मोहल्ला रामनगर कस्बा नूरपुर, बिजनौर के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन


एडमिट कार्ड पर फोटो सुरेश चौहान का लगा था जबकि डिटेल जसवंत की थी। आईडी दिखाने के लिए, तो उसने आधार कार्ड की फोटो स्टेट निकाल कर दिखाई। इस पर डिटेल जसवंत की थी और फोटो सुरेश चौहान का लगा था, लेकिन वह आधार कार्ड पर लिखी गई जन्म तिथि से पकड़ा गया।

सुरेश चौहान की उम्र करीब चालीस वर्ष है और आधार कार्ड पर वर्ष 1986 जन्म का वर्ष अंकित था। सचल दल ने शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया।

शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संबंधित जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पकड़े गए शिक्षक का निलंबित करने के लिए संस्तुति की गई है। -वेदप्रकाश जिलाधिकारी
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें