फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को एमएलसी बनाने में जुटे महबूब

Wed, 03 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से कैबिनेट मंत्री महबूब अली को रिटर्न गिफ्ट मिला है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पत्नी सकीना बेगम का टिकट काटने के बाद अब गिफ्ट के तौर पर बेटे परवेज अली को मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय निकाय प्राधिकार क्षेत्र के लिए सपा की ओर से एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद, बिजनौर, संभल और अमरोहा चार जिलों के स्थानीय निकाय सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्य इसमें मतदान करेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा ने कैबिनेट मंत्री महबूब अली की पत्नी सकीना बेगम को टिकट की घोषणा करके बाद में टिकट काटकर रेनू चौधरी को दे दिया था।

अब सपा हाईकमान ने महबूब को मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय निकाय प्राधिकार क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए उनके बेटे परवेज अली का नाम घोषित कर दिया है।

यह महबूब को पत्नी के टिकट कटने के बाद रिटर्न गिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है। इससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं दूसरी ओर महबूब अली अपने बेटे को जिताने के लिए चारों जिलों के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुट गए हैं। 

राजनीति में सक्रिय हैं महबूब के कुनबे के कई लोग
-महबूब अली कैबिनेट मंत्री (रेशम एवं हथकरघा विभाग)
-सकीना बेगम पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मौजूदा सदस्य
-परवेज अली पुत्र जिला पंचायत सदस्य और अब एमएलसी प्रत्याशी
-जुल्फिकार अली, भतीजे ब्लाक प्रमुख जोया
-महमूद अली उर्फ भूरे भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य
-शमशुद्दीन भाई दुग्ध संघ के अध्यक्ष और ग्राम प्रधान

भाजपा में भी कई दिग्गज टिकट की लाइन में
भारतीय जनता पार्टी में भी एमएलसी पद के लिए कई दिग्गज टिकट की लाइन में लगे हुए हैं। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व एमएलसी डा. हरिसिंह ढिल्लो, पिछला चुनाव लड़ चुकीं कविता चौधरी, प्रदीप चौधरी, पूर्व एमएलसी परमेश्वरी लाल सैनी के अलावा बिजनौर व मुरादाबाद के भी कई नेताओं के भी नाम हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी किसी के नाम पर सहमति नहीं जताई गई है। पार्टी हाईकमान एक दो दिन में प्रत्याशी घोषित कर सकता है।
विज्ञापन


सपा हाईकमान ने हम पर भरोसा करके चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है, इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया जाएगा और जीत हासिल करके दिखाएंगे। -परवेज अली (कैबिनेट मंत्री महबूब अली के पुत्र )
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें