फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल-जानलेवा हमले में 21 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 Jan 2016 12:53 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी कलां निवासी अमीनुद्दीन और नसीम पक्ष में बृहस्पतिवार की सायं करीब छह बजे रुपयों के लेनदेन में करीब आधा घंटा तक बवाल हुआ था। पथराव और फायरिंग में एक पक्ष के अमीनुद्दीन, उसकी पत्नी मतीना, बेटी बरिसा और मोहम्मद उमर पुत्र करामत घायल हो गए थे।
विज्ञापन


 पुलिस ने शुक्रवार को फरजाना पत्नी मोबीन की तहरीर पर अमीनुद्दीन, उसके पुत्र बच्चन, सरजू, शाने आलम, अरमान पुत्र अजीज, कलवा पुत्र रफीक के ख्लिाफ मामला दर्ज किया है।

इसी प्रकार दूसरे पक्ष की मतीना पत्नी अमीनुद्दीन की तहरीर पर खालिद, हारिश पुत्रगण नसीम, नसीम, अब्दुल पुत्रगण नत्थवा, मोबीन, शमीम, अजीम पुत्रगण यामीन, वसीम पुत्र शमीम, मोहसीन पुत्र मोबीन, महताब पुत्र फकीरा, शारिक पुत्र जुम्मा उर्फ शराफत, मुकीम पुत्र नईम, मुजाहिद व इश्तेयाक पुत्रगण शहजाद के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें