फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की एकता में एसोसिएशन का अहम योगदान

Fri, 29 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफा एसोसिएशन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एसोसिएशन का व्यापारियों की एकजुटता में खास योगदान है। इसने हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा की है।
विज्ञापन


आर्य समाज सभागार में बृहस्पतिवार की देर रात की गई बैठक में सचिव मनोज वर्मा ने गत वर्ष की द्विवार्षिक सत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत की। संरक्षक पदम चंद्र अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन ने व्यापारियों के हितों की हमेशा रक्षा की है।
विज्ञापन


संरक्षक नारायण दास सर्राफ ने कहा कि सर्राफा एसोसिएशन का सभी व्यापारियों को एकजुट करने में अहम योगदान है। अध्यक्ष सतीश चंद्र सर्राफ ने कहा कि यह खुशी की बात है कि एसोसिएशन को जब भी जरूरत पड़ी है, सदस्यों ने पूरा सहयोग किया है।
विज्ञापन


इस दौरान संयोजक कुंवर विनीत अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन एकजुट थी और आगे भी रहेगी। विजय अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें