फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने कृषि उप निदेशक के वेतन भुगतान पर लगाई रोक

Fri, 29 Jan 2016 12:20 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डीवीटी योजना में लापरवाही पाई।
विज्ञापन


इसके चलते कृषि उपनिदेशक लोकेंद्र सिंह के अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण पर रोक लगा दी। आयुक्त ने 2 दिन के अंदर किसानों की सभी समस्याओं के निराकरण के आदेश दिए।

आदेश पर अमल न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं गन्ना विभाग की ओर से कार्य न कराए जाने पर एक्सईन, एई, जेई से स्पष्टीकरण तलब किया।

उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को अपने बजट का समय से उपयोग करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि, यदि किसी अधिकारी की वजह से जनपद की वित्तीय क्षति होती है तो संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनपद के समस्त स्कूलों, सीएचसी एवं पीएचसी में हैंडपंप एवं शौचालयों को दुरुस्त कराने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन


नोडल अधिकारियों से तलब की गोद लिए गांवों की रिपोर्ट
अमरोहा। राज्य पोषण मिशन को अधिक प्रभावी करने के लिए आयुक्त ने सभी गोद लिए गांवों के नोडल अधिकारियों को कल तक निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कहा कि श्रमिकों को सभी हितकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए।


एक्सईन, एई, जेई से स्पष्टीकरण तलब
आयुक्त ने गन्ना विभाग की ओर से लक्ष्य के मुताबिक कोई भी कार्य पूर्ण न कराए जाने पर अधिशासी अभियंता, एई व जेई का स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं, कृषि विभाग की 92 सोलर पंपों के सापेक्ष 55 का ही पात्रों को लाभ दिलाने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और मार्च तक लक्ष्यों को पूर्ण करने की हिदायत दी। समीक्षा बैठक में डीएम वेद प्रकाश, एडीएम  महमूद आलम अंसारी, मुख्य विकास अधिकारी, समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

स्वीकृति पत्र पाकर खिले छात्राओं के चेहरे
अमरोहा। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में 25 चयनित छात्राओं को कन्या विद्याधन की राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। स्वीकृति पत्र पाकर छात्राओं के चेहरे खिल गए।

योजना के अंतर्गत जिले की 800 छात्राओं को तीस-तीस हजार रुपये मिलेंगे। छात्राओं का चयन कर लिया गया है। अब धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से सीधे खातों में भेजी जाएगी।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाली पात्र छात्राओं को कन्या विद्याधन देने की योजना बनाई है। इसके तहत शासन स्तर से जिलेवार लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिले को 800 छात्राओं को लाभ दिलाने का लक्ष्य तय किया था।

इसके तहत यूपी बोर्ड की 540, सीबीएसई की 150, आईसीएसई की 50, मदरसा बोर्ड की 30, संस्कृत बोर्ड की 30 छात्राओं का चयन किया जाना था। इसके तहत यूपी बोर्ड, सीबीएसई, मदरसा और संस्कृत बोर्ड की छात्राओं का चयन कर लिया है।
विज्ञापन


लेकिन जिले में आईसीएसई बोर्ड के स्कूल न होने से इसका लक्ष्य दूसरे बोर्ड को ट्रांसफर किया जाएगा। इस संबंध में विभाग ने शासन को पत्र लिखा है। बृृहस्पतिवार को मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कलेक्ट्रेट में 25 चयनित छात्राओं को कन्या विद्याधन धनराशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। डीएम वेद प्रकाश, एडीएम, महमूद आलम अंसारी, सीडीओ शिव कुमार मिश्र, डीआईओएस रविदत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें