फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध करने वाली पार्टी को सिखाएंगे सबक

Mon, 11 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति की बैठक रविवार को पूर्व जज फूल सिंह के आवास पर हुई। इसमें समिति के प्रदेश अध्यक्ष परवेज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश बड़ा होने के कारण पूरा विकास नहीं हो पा रहा है। विकास के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अलग होना जरूरी है।
विज्ञापन


संरक्षक पूर्व जज फूल सिंह ने 35 साल से वकील पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच के लिए आंदोलन करते आ रहे हैं, मगर किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया है, जो पार्टी इसका विरोध करेगी उसे सबक सिखाएंगे।

डा.कमलेश सिंह और भूपेंद्र सिंह ने दलों से समिति के संघर्ष में सहयोग की अपील की।  इस अवसर पर मनोज चंद्रा, आसिफ खां, इरफान खां, राजीव लोचन शर्मा, सरवर आलम, पयंबर रजा जैदी, आसिफ अली, दलीप कुमार वाल्मीकि, राजेंद्र राणा, तहसीन हुसैन, रोहित कुमार, धीरज कुमार, पंकज कुमार, रंजीत मदीन, गिरधर गोपाल, रामदास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें