विहिप कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गर्ग ने कहा कि
जिले के नौ प्रखंडों की समिति जल्दी ही पूरी की जाएगी। सत्संग एवं बलोपासना
केंद्रों के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर दिया गया। जिला
उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण
के लिए सहयोग मांगा।
सुशील अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में शिला पूजन एवं
शिला तरासने का मुस्लिम नहीं बल्कि सेक्यूलर हिंदू नेता ही विरोध कर रहे
हैं। राजेश राणा ने कहा कि हिंदू समाज से छुआछूत, जातिवाद को खत्म करने पर
जोर दिया। अमित यादव ने हिंदुओं की कम हो रही जनसंख्या पर चिंता जताई।
इस
दौरान प्रमोद कुमार, लेखराज सैनी, लोकेश यादव, प्रभात गोले, अनुज यादव,
शोभित यादव, राजपाल सैनी, राजेंद्र सिंह, रवि सैनी, श्रीओम शर्मा, दीपक
सैनी, राजकमल यादव, डा.चमन सिंह, अशोक रस्तोगी, रोहित शर्मा, प्रमोद
अग्रवाल आदि मौजूद रहे।