फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़ा सैलाब

Fri, 25 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा तट पर शुक्रवार को मेला लगा।  भोर के चार बजे के बाद से ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू  हो गया। दूरदराज से आए हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने ठिठुरन भरी ठंड  में गंगा में डुबकी लगाई और पुण्य लाभ कमाया। ब्रजघाट का मुख्य गंगा प्लेटफार्म श्रद्धालुओं से खचाखच भरा नजर आया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के साथ गंगा में स्नान किया। सूर्य नारायण को अर्ध्य दिया। इसके परिजनों के सुख-समृद्धि की कामना की। उधर बच्चों और महिलाओं ने गंगा मेले का जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने चांट पकौड़ी का जायका लिया। बच्चों ने झूले आदि  का आनंद लिया और खिलौने आदि खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें