फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहाबा की सीरत पर अमल करें मुसलमान

Fri, 20 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलाना मतीनुल हक उसामा कासमी कानपुरी ने फरमाया कि मुसलमानों को सहाबा की सीरत से सबक लेना चाहिए। कुराने पाक और रसूले खुदा के बताए रास्ते पर चलकर दुनिया को इंसानियत का पैगाम देना चाहिए।
विज्ञापन


शहर के टाउन हाल के मैदान पर गुरुवार की रात तहरीके मसावात ने महफिले यादे सहाबा का आयोजन किया। जिसका आगाज कुराने पाक की तिलावत से हुआ। मौलाना मतीनुल हक उसामा कासमी कानपुरी ने फरमाया कि रसूल अल्लाह के तमाम करीबी सहाबा रहे हैं।

उन्होंने मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलकर इस्लाम का परचम दुनिया में पहराने के साथ ही अपनी जिंदगी को भी आला बना लिया। उन्होंने दहशतदर्गी पर फरमाया कि इस्लाम कभी खून खराबे की इजाजत नहीं देता और न ही तलवार की नोंक पर इस्लाम कायम हुआ है।
विज्ञापन


इस्लाम इंसानियत के दम पर दुनिया में कायम हुआ है और कयामत में कायम रहेगा। लेकिन जो लोग हथियार उठाकर मासूमों का कत्लेआम करते हैं, उनका वास्ता न तो इस्लाम से रहा है और न ही कभी रहेगा।

मौलाना मोहम्मद राशिद आजमी और मौलाना मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी ने भी सहाबा की सीरत पर रोशनी डाली। तहरीके मसावात के सदर मौलाना रिजवान, चेयरमैन अफसर परवेज, साद अमरोही, कफील सहसपुरी, महताब खालिद, सहाब अनवर, जमशेद नवाज, शहजाद परवेज, तौहीद अख्तर, मोहम्मद माविया, मौअज्जम खान, नादिर रिजवी आदि मौजूद रहे। कनवीनर बख्तियार उल इस्लाम ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें