फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र के बल पर पशु व्यापारी से अस्सी हजार लूटे

Mon, 29 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बीजरा में घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने बाइक से आ रहे पशु व्यापारी को रोककर शस्त्र के बल पर अस्सी हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला पपड़ी निवासी रईस अहमद पुत्र लईक अहमद पशुओं का व्यापारी है। कुछ दिन पहले गांव सिरसा जट के किसी ग्रामीण ने उससे दो भैंस खरीदी थी। रविवार देर शाम करीब सात बजे वह सिरसा जट गांव गया था और वहां से अस्सी हजार रुपये लेकर बाइक से घर आ रहा था।

रास्ते में बीजरा गांव के नजदीक स्थित बागों के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और कनपटी पर तमंचा सटाकर अस्सी हजार रुपये लूट लिए और विरोध करने पर बदमाशों ने पिटाई करके उसे घायल भी कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश आम के बागों में घुसे और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन


मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बदमाशों को तलाश करने की कोशिश की, मगर कोई फायदा नहीं मिला। पीड़ित थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। एसओ अशोक सोलंकी ने बताया कि पशु व्यापारी से लूट की जानकारी मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें