फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल स्थगित कर मांगों को लेकर गरजे केमिस्ट

Mon, 29 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
केमिस्ट एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन ने मांगों को लेकर रविवार की हड़ताल स्थगित कर दी और जिलाधिकारी के आवास पर पहुंचकर नारेबाजी की। इसके बाद डीएम को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर मांगों का निस्तारण करने की आवाज उठाई। केमिस्टों ने मांगों के जल्द पूरा नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम मंसूरी के नेतृत्व में काफी संख्या में दवा विक्रेता रविवार को डीएम आवास पर पहुंचे और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। दवा विक्रेताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दवा विक्रेताओं के साथ नाइंसाफी कर रही है। दवा विक्रेताओं को फार्मासिस्ट की व्यवस्था करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्र सरकार की प्रस्तावित मनमानी फीस वृद्घि, कैमिस्टों को स्वीकार नहीं है। इससे कैमिस्ट बेरोजगार हो रहे हैं। महासचिव विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी बंद की जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप माहेश्वरी, अनवर सलीम, हरीश अग्रवाल, विजय गुप्ता, बाबर सलीम, मोहम्मद कामिल पाशा, मोहम्मद नईम, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें