फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर दो बाइक और नगदी लूटा

Sun, 15 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर के गांव नंगलिया मुंशी की तरफ जा रहे रास्ते में बदमाशों ने हथियारों के बल पर चार लोगों को बंधक बनाकर दो बाइक और नगदी लूट ली। बदमाश जाते समय पीड़ितों को खाई में डाल गए।
विज्ञापन


उधर, संभल अड्डे पर दिनदहाड़े एक घर में घुसे बदमाशों ने एक व्यक्ति को तमंचे के बल पर कब्जे में लेकर सोने के जेवरात लूट ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगलिया मुंशी निवासी संजीव कुमार दवा लेने के लिए मेरठ गए थे। शुक्रवार रात करीब दस बजे जब लौटे तो झकड़ी अड्डे से अपने भाई प्रदीप को फोनकर बुला लिया।
विज्ञापन


प्रदीप अपने साथ गांव के ही सुधांशू को साथ लेकर आ गया। इसके बाद तीनों बाइक से गांव की ओर चल दिए। रास्ते में हथियारबंद बदमाशों ने बाइक को रोक लिया और मारपीट कर तीनों से साढ़े सात हजार रुपये  नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली।

बाद में तीनों के हाथपैर बांधकर खाई में डाल दिया। इस दौरान महमूदपुर निवासी लाला भी अपनी बाइक से आया तो बदमाशों ने उसे भी रोक लिया और मारपीट कर बाइक लूट ली।

उसे भी बदमाशों ने बांधकर डाल दिया और फरार हो गए। किसी तरह से युवक बंधनमुक्त हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, संभल अड्डा निवासी हुस्नजहां किसी काम से असमोली गई थी।

शनिवार को दोपहर करीब दो बजे बदमाश घर में घुस गए और घर में सो रहे नसीम को तमंचे के बल पर कब्जे में लेकर सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें