फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी धनौरा में दिनदहाड़े सवा लाख रुपये की लूट

Sat, 31 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला सोसायटी में गुलाब फेयरडील के नाम से वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर का कार्यालय है। शुक्रवार को सुबह पौने दस बजे मैनेजर दिनेश पुत्र राजेंद्र साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक तेजी से भीतर घुसे और दिनेश की कनपटी पर तमंचा लगाकर वहां रखे सवा लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


एक बदमाश कार्यालय के बाहर बाइक स्टार्ट किए रहा। बदमाशों ने दिनेश से सोने-चांदी के जेवरात के बारे मेें भी पूछताछ की। दिनेश के यह कहने पर कि यहां जेवरात नहीं है। उन्होंने उसकी पिटाई भी की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। 

बदमाशों के जाते ही दिनेश ने शोर मचाया। कुछ ही देर में वहां व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सीओ और एसओ मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मैनेजर दिनेश से घटना के बारे में जानकारी ली। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मैनेजर से पूछताछ की। प्रबंधक ने बताया कि भीतर आए दोनों बदमाशों के मुुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था और दोनों की उम्र 24-25 साल थी।   फ्रेंचाइजी गुलाब राय गुप्ता की ओर से थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें