आदमपुर थाने में तैनात कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, बाबू सिंह व सुमित
कुमार मुखबिर की सूचना पर गांव मरोरा में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए गए
थे। पुलिस कर्मियों ने गिरीश त्यागी पुत्र प्रकाश त्यागी के घर दबिश देकर
चालीस पव्वे देसी शराब के बरामद किए थे और गिरीश त्यागी को गिरफ्तार कर
लिया था।
पुलिस कर्मी फर्द बरामदगी तैयार कर ही रहे थे कि गिरीश त्यागी के
शोर मचाने पर उसके पांच बेटे टीटू, किरन, विकास, आकाश और अवकाश आ धमके और
उन्होंने पुलिस कर्मियों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने
के कारण कांस्टेबल सुमित कुमार मौके पर ही बेहोश हो गया जबकि हरेंद्र व
बाबू सिंह को गुम चोटें आईं। उनकी बाइक को भी तोड़ दिया गया। पिता-पुत्रों
समेत छह आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया।
शुक्रवार को
गैंगस्टर कोर्ट के एडीजे अरविंद कुमार सिंह ने मामले की सुनवाई के दौरान
पिता पुत्रों पर दोष सिद्घ किया और तीन-तीन वर्ष कैद की सजा सुुनाई। गिरीश
त्यागी पर 19500 रुपये जबकि उसके पुत्रों पर 17500 रुपये जुर्माना भी
लगाया। अभियुक्तों को पुलिस कस्टडी में जेल भेज दिया गया।