फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने मौसेरे भाइयों को लूटा, गोली मारी

Sun, 25 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हसनपुर क्षेत्र के गांव धौटिया के निकट शनिवार देर रात बाइक सवार चार बदमाशों ने मौसेरे भाइयों को गनप्वाइंट पर लेकर लूट लिया। दोनों भाइयों ने हिम्मतकर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो लुटरों ने एक को गोली मार दी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर बेखौफ बदमाश फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली हसनपुर पुलिस आनन-फानन में घायल को गजरौला के सरकारी अस्पताल ले आई। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


जनपद हरिद्वार के थाना मंगलौर क्षेत्र के गांव मुड़लाना निवासी मोहित पुत्र शाहन्दर शनिवार रात साढ़े नौ बजे अपने मौसेरे भाई हिमांशु पुत्र मांगेराम निवासी गांव मंगा सगरपुर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फनगर के साथ हसनपुर के गांव सतेड़ा निवासी अपनी बहन के घर जाने के लिए जीरो बंधा पर बस से उतरा था।
विज्ञापन



यहां से दोनों भाई पैदल ही बहन के गांव की ओर चल दिए। हिमांशु ने बताया कि वह दोनों गांव धौटिया के निकट पहुंचे ही थे, तभी पीछे से एक बाइक उनके पास आकर रुकी। बाइक पर चार बदमाश सवार थे। एक के मुंह पर ढाटा बंधा था।

इससे पहले वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए और धमकाते हुए तलाशी ली। मोहित का मोबाइल और पर्स लूट लिया। पर्स में दस हजार रुपये थे। इतना ही नहीं उसके हाथ में बंधा चांदी का ब्रासलेट भी लूट लिया। चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देकर बदमाश भागने लगे।

इसी दौरान मोहित ने साहस दिखा कर एक बदमाश को पकड़ लिया। जिससे बदमाश ने मोहित के चंगुल से छूटने के लिए गोली चला दी। गोली मोहित के सीने पर दायीं ओर जा घुसी। मोहित वहीं गिर पड़ा। हिमांशुु ने बताया कि उसने गांव में पहुंच कर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

ग्रामीणो की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल को सरकारी अस्पताल ले आई। प्रभारी निरीक्षक अनिल समानिया ने भी फोर्स के साथ अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली है। हिमांशु की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें