फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डींगरा गांव के कुएं में तेंदुआ गिरा

Sun, 21 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव डींगरा में अरविंद शर्मा उर्फ टीटू दोपहर एक बजे नौकर के साथ खेत की सिंचाई करने गए थे। उनके खेत में 30 फिट गहरा एक खाली कुआं भी है। सिंचाई करते समय उन्हें कुएं से किसी के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। झांककर देखा तो कुंए में एक तेंदुआ दिखा। खेत स्वामी ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


 डींगरा में तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी होने पर खंडसाल, मिठठनपुर, चुचैला कलां, मल्हुपुरा, चुचैला खुर्द, कपसुवा आदि गांवों के ग्रामीण उसे देखने पहुंच गए। सूचना पर एसडीएम, वन विभाग की टीम व पुलिस भी मौके पर मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी इकबाल खां ने बताया कि कुंए में गिरा तेंदुआ ही है।

सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग ने कुएं के ऊपर जाल डलवा दिया है। रेंजर ने मामले की रिपोर्ट जिला वनाधिकारी को दी। मुरादाबाद से जंगली जानवर को पकड़ने में एक्सपर्ट माने जाने वाले नावेद व मनोज रस्तोगी को भेजा गया था। समाचार भेजे जाने तक तेंदुए को बाहर निकालने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें