फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3153 अभ्यर्थियों ने छोड़ा मैदान

Mon, 09 Nov 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकबंदी लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जिलेभर में 7885 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3153 अभ्यर्थी परीक्षा देने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन


जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने केंद्रों का दौरा कर नजर रखी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे।

चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा को जिले में सोलह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 11038 अभ्यर्थी शामिल होने थे, रविवार सुबह ग्यारह बजे परीक्षा शुरू हुई। सुबह दस बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कतार लगनी शुरू हो गई थी।

साढ़े दस बजे परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री कराई गई। एंट्री से पूर्व गेट पर ही अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। मोबाइल आदि सामग्री को गेट पर ही जमा करा लिया गया।
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने के दस मिनट बाद परीक्षा केंद्रों के गेट को बंद कर दिया गया, नो एंट्री कर दी गई। सोलह परीक्षा केंद्रों पर 7885 अभ्यर्थियों ने चकबंदी लेखपाल की भर्ती की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों से हंसते हुए अभ्यर्थी बाहर निकले।

सभी ने प्रश्नपत्र को सरल बताया। अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लिया।

बिजनौर रोड पर रही जाम की स्थिति
अमरोहा। चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा के चलते बिजनौर रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। क्योंकि शहर में छह परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। सुबह से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे।

कुछ अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक व परिचित भी आए थे। जिसके चलते शहर में अतिरिक्त भीड़ से जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस के लिए व्यवस्था बनाए रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें