फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विरोधी नारेबाजी पर भड़की भाजपा

Mon, 15 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर हर जगह आक्रोश है। इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी की निंदा करने वाले नेता भी निशाने पर आ गए हैं। इसको लेकर रविवार को भाजपाइयों ने अंबेडकर पार्क चौराहे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेेबाजी करते हुए पुतला फूंका। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन


रविवार को नगर के अंबेडकर पार्क चौराहे पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता की मौजूदगी में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। यहां पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की है।

कहा कि, संसद हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के विरोध में देश विरोधी नारेबाजी मंजूर नहीं है। यह भी कहा कि, ऐसे लोगों पर कार्रवाई की राहुल गांधी की ओर से निंदा किया जाना उनकी मंशा को उजागर कर रहा है।  आरोप लगाया कि, वे आपराधिक घटना को गंदी राजनीति का रूप दे रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बाद में राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान पकंज भटनागर, मुकुल अग्रवाल, रोहताश कुमार, प्रियांश गर्ग, अमित गर्ग, मंगल सैन, शुभम शर्मा, संजीव कुमार, नमन बंसल, नितिन बंसल, गौरव कुमार, तथा वरूण कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें