फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम से मचाया धमाल

Sun, 14 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मां शारदे के जन्मदिवस पर जुबिलेंट कंपनी के क्लब हाउस में बसंतोत्सव मनाया गया। इसमें महिलाओं से ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची एसपी मुरादाबाद की पत्नी सुनीता सिंह व एसडीएम अमरोहा की पत्नी नूतन गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगीता रे ने शास्त्रीय संगीत पर नृत्य की प्रस्तुति कर खूब वाहवाही लूटी।

प्रिया, आकांक्षा, देविका, प्रीति, छवि ने निबोडा-निबोड़ा, प्रेम रतन धन पायो आदि गीतों पर एकल नृत्य की प्रस्तुुति दी। नूतन, पिंकी, श्वेता, मंजू, प्रभा ने फैशन का है ये जलवा गीत पर नृत्य किया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसमें सलाद सज्जा में संध्या बंसल व मोना ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीले चावल के व्यंजन में वाणी प्रथम व प्रीति सक्सेना द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में सुतली से तैयार की गई मां सरस्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नीलम भारद्वाज व सुनीता सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में इनरव्हील भरतियाग्राम की सदस्याओं का सहयोग रहा। संचालन सीमा भटनागर व मधु सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें