महाशिवरात्रि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। शिव भक्तों के हरिद्वार रवाना होने का सिलसिला तेज हो गया है। वहीं तमाम जत्थे हरिद्वार से वापस भी लौटने लगे हैं।
श्री धार्मिक रामडोल कमेटी के अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा के नेतृत्व में गया कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से रवाना हो चुका है जोकि छह मार्च को अमरोहा पहुंचेगा। उधर प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
महाशिवरात्रि सात मार्च का मनाया जाएगा। इसको लेकर शिवभक्त हरिद्वार कांवड़ लाने जा रहे हैं। बुधवार को क्षेत्र से काफी संख्या में शिव भक्तों के जत्थे वाहनों से हरिद्वार को रवाना हुए।
इधर, हरिद्वार से कांवड़ियों की वापसी शुरू हो गई है। अब अमरोहा-बिजनौर मार्ग से कांवड़िये गुजरते दिखाई देंगे। इससे क्षेत्र का वातावरण शिवमय रहेगा। कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर भी लगने शुरू हो गए हैं।