फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव-फायरिंग में महिलाओं समेत चार घायल

Mon, 08 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सराय कोहना में रविवार दोपहर बाद कपड़ों पर छींटे पड़ने के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। गोली की तड़तड़ाहट से शहर में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


मारपीट में दोनों पक्षों से महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए हैं। एक युवती का जबड़ा टूट गया है। परिजनों ने गोली मारने का भी आरोप लगाया है। उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को संभाला।

शहर के मोहल्ला सराय कोहना निवासी अच्छन पुत्र मोहम्मद मकबूल बैंडबाजे का स्वामी है। रविवार दोपहर वह अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि, इस बीच मोहल्ले के ही सपा नेता सादिक नबी का बेटा समीर बाइक लेकर निकला तो सड़क पर पसरी कीचड़ बाइक के पहिए से उछलकर अच्छन के कपड़ों पर आकर गिर गई।
विज्ञापन


अच्छन के टोकने पर दोनों में विवाद हो गया। इस पर अच्छन ने समीर को थप्पड़ मार दिया। फिर क्या था समीर ने अपने भाई के साथ मिलकर अच्छन की बेल्टों से पिटाई कर दी। उसे बचाने दौड़ी भाभी सलमा पुत्र युनूस के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया गया।

बीच बचाव कराने पर समीर पक्ष ने घर में घुसकर पड़ोसी रजिया पुत्री राशिद की पिटाई कर दी। जिससे उसका जबड़ा टूट गया। परिजनों ने समीर पर गोली मारने का भी आरोप लगाया है।

इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। इधर, फायरिंग होने से दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। रजिया को नाजुक हालत में रेफर कर दिया गया।

दस नामजद और 15-16 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
अमरोहा। फायरिंग और पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों को नामजद करते 15-16 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ताहिर पत्नी रशीद की तहरीर पर नूर नबी, आले नबी, सादिक नबी, समीर व आसिद, जबकि समीर की तहरीर पर राशिद, मुस्तकीम, ताहिर, सिराज, युसूफ और 15-16 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
अमरोहा। मोहल्ला सराय कोहना में फायरिंग और पथराव की घटना होने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। तमाम लोग सड़क पर मौजूद थे। पुलिस को कई बार भीड़ को खदेड़ना पड़ गया। सरकारी अस्पताल में भी काफी लोग इकट्ठा हो गई थे। यहां भी पुलिस को लोगों को खदेड़ना पड़ गया।

पुलिस से हुई तीखी नोंकझोंक
अमरोहा। मोहल्ला सराय कोहना में झगड़े की सूचना पर जिस वक्त पुलिस पहुंची मारपीट जारी थी। पुलिस के आने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को घरों से निकाला। इस दौरान महिलाओं की पुलिस वालों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

ब्यान-
-मोहल्ला सराय कोहना में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-शील कुमार सिंह सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें