लोक निर्माण विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट कालोनी परिसर स्थित पूल्ड हाउसिंग
आवास का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी के निरीक्षण
किया। इस दौरान निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी सामने आई।
यहां दोयम
दर्जे की ईंट का इस्तेमाल होने के साथ ही अन्य सामग्री भी मानक अनुरूप नहीं
मिली। इसके निर्माण के दौरान भूकंप से बचाव के तरीके भी नहीं अपनाए गए। यह
देख गुस्साए डीएम ने ठेकेदार नन्हेराम पांडेय के श्रम विभाग में पंजीकृत न
होने एवं घटिया सामग्री के इस्तेमाल करने पर ब्लैक लिस्टेड करते हुए
भुगतान पर रोक लगा दी। साथ ही डीएम आवास के बैक साइड में चल रहे निर्माण
कार्य पर रोक लगाने के आदेश जारी किए।
उन्होंने निर्माण कार्य में
कार्यरत श्रमिकों से पंजीकरण के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि
प्रत्येक श्रमिक का पंजीकरण अवश्य कराया जाए। निर्माण कार्य में लगे सभी
श्रमिकों का पंजीकरण न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान जिला
श्रम प्रवर्तन अधिकारी एनके सिंह एवं बलीराम, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी
अब्दुल मजीद खां आदि मौजूद रहे।