फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार से बाइक और नगदी लूटी

Sat, 23 Jan 2016 12:56 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर बदमाश पीड़ित दुकानदार को पेड़ से बांध गए। शुक्रवार की सुबह पीड़ित ने थाना गजरौला पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरूकर दी है।
विज्ञापन



पीड़ित राजू सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी गांव बसेड़ा खुर्द कोतवाली हसनपुर की गजरौला के अतरपुरा में एसी और वाशिंग मशीन के पार्ट्स की दुकान है। रोजमर्रा की तरह राजू गुरुवार की शाम सात बजे दुकान बंद कर अपनी  बाइक से गांव वापस लौट रहा था। राजू ने बताया कि गांव कटाई और अबदीपुर के बीच सड़क किनारे घात लगा कर खड़े चार बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। सभी के मुंह पर ढाटा बंधे थे। बदमाशों ने डंडे से वार किया।

जिससे उसकी बाइक सड़क पर गिर गई। इससे पहले वह संभल पाता। बदमाशों ने उसे दबोच लिया और धमकाते हुए तलाशी ली। जेब में रखे 5600 रुपये, मोबाइल, हाथ से चांदी की अंगूठी और बाइक लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने उसे सड़क किनारे पेड़ से बांध दिया और धमकाते हुए चले गए। राजू ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद उसने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और गांव कटाई पहुंच कर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें