फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में दौड़ा करेंट, दो झुलसे

Mon, 29 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के अवंतिका नगर में रविवार को फाल्ट की वजह से हाईटेंशन लाइन का करेंट घरों में दौड़ने लगा। घरों में लगे हैंडपंप में करेंट आने से महिला समेत दो लोग झुलस गए।
विज्ञापन


वहीं कई लोगों को झटका लगा, गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया। इससे गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए जर्जर लाइनें बदलवाने की मांग की।

मोहल्ला अवंतिका नगर में घरों के आगे से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे अचानक लाइन में फाल्ट आ गया। इसके बाद आसपास के घरों में करेंट दौड़ने लगा। इसकी चपेट में आकर अपने घर में हैंडपंप पर काम कर रही भोले की 12 वर्षीय बेटी वर्षा और विनोद की पत्नी नेमवती झुलस गई और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी।
विज्ञापन


वहीं पड़ोस के छोटेराम की बेटी आशा को करेंट का झटका लगा। वह बाल-बाल बची। आनन-फानन में लोग घरों से बाहर आ गए। पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मची रही। इस बीच किसी ने बिजली विभाग को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद घरवालों ने करेंट लगने से बेहोश महिला और किशोरी का घरेलू इलाज किया।

दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। साथ ही हादसे से गुस्साए लोगों ने मोहल्ले में ही बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोहल्ले वालों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन जर्जर हालत में है। आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

लोगों ने जर्जर लाइन की जगह नए तार लगाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में भोले, विनोद, सोनू, मोनू, खेम्बी, मुन्ना खां, छत्रपाल, राजू पाल, आशाराम, छोटे राम, समरपाल, नीरज, रवि प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें