फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े

Mon, 02 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान वोट कम-ज्यादा होने पर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर लाठी डंडे चलने से मतगणना स्थल पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


रविवार की रात मंडी समिति में जिला पंचायत चुनाव की मतगणना चल रही थी। साढ़े दस बजे जैसे-जैसे वोटों का रुझान आता, प्रत्याशियों के समर्थकों पर उसका असर साफ दिख जाता।

पक्ष में आने पर समर्थक जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ ही खुशियों से झूम उठते। वार्ड-4 के प्रत्याशियों व समर्थकों में ज्यादा ही उतावलापन था। वोट कम-ज्यादा होने पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी हो गई। देखते ही फुरकान और अनीस के समर्थकों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में मारपीट ने बड़ा रूप ले लिया। जमकर लाठी डंडे चले। जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। लोग भागने लगे। कई लोग चोटिल हो गए। लाठी डंडे चलते देख सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचे।

भिड़ रहे समर्थकों को पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ दिया। जिसके बाद शांति स्थापित हुई। मतगणना स्थल पर मारपीट होने से कई लोगों के पुलिस की लाठियां भी लगी हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें