फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण पर फायरिंग कर जानलेवा हमला

Sun, 25 Oct 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जिला पंचायत के चुनाव में वोट नहीं देने पर दबंगों ने घर पर चढ़ाई कर ग्रामीण के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। एसपी कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



शनिवार की दोपहर ढाई बजे कटाई के ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि अलीनगर सहसपुर गांव निवासी जानिसार अख्तर व मूढ़ाखेड़ा गांव निवासी रियाजुल हसन ने वार्ड-24 से जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था। जानिसार कटाई गांव के आफाक हुसैन का भतीजा है।

आरोप है कि रियाजुल हसन ने आफाक हुसैन से अपने पक्ष में मतदान करने को कहा था, लेकिन उसने यह कहकर उसके पक्ष में वोट डालने से इंकार कर दिया था कि आफाक का भतीजा जानिसार चुनाव लड़ रहा है, वह जानिसार को ही वोट देगा। हालांकि बूथ बदल जाने के बाद कटाई के ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया था।
विज्ञापन


अपने पक्ष में मतदान नहीं करने की वजह से आफाक से रियाजुल रंजिश रखने लगा। शनिवार की सुबह दस बजे रियाजुल स्कार्पियो में पांच साथियों संग आफाक के घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं जानलेेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। किसी तरह घर में छिपकर जान बचाई।

गांव के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने एसपी संजीव त्यागी से रियाजुल व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों में आफाक हुसैन, तौकीर अहमद, जावेद अहमद, टीकाराम, सलमान, सुुबोध कुमार, जुबैर अहमद, मुनशाद, नजरे आलम, मौअज्जम हुसैन, महफूज, रिजवान हुसैन, जाकिर, बदरुल हसन, रियाज अहमद, मुन्नू खां, मल्लू, रिफाकत, सनी, सारूफ, विक्रम, भूरा, सूफी अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें