फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : न अपनी फिक्र, न अपनों की परवाह

Fri, 05 Feb 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
महामना एक्सप्रेस की टक्कर से बाइक सवार जुबिलेंटकर्मी की मौत के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। हादसे के दूसरे दिन भी जान जोखिम में डालकर बंद किए गए अतरपुरा रेलवे क्रॉसिंग संख्या 45 से निकलते रहे।
विज्ञापन


हादसे के बाद बृहस्पतिवार को यहां एक घंटे चेकिंग अभियान चलाकर आरपीएफ ने खानापूर्ति की। इस दौरान चार बाइक चालकों के वाहन सीज किए।

बता दें कि अतरपुरा रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते रेल प्रशासन ने रेलवे क्रासिंग पूरी तरह से बंद करा दिया है, जबकि फाटक के पास ही इंद्रा चौक की ओर नाला भी है।

बंद रेलवे क्रासिंग को कोई दुपहिया वाहन पार न कर सके। इसके लिए नाले की पटिया भी हटवा दी गईं। इसके बावजूद लोग नाले पर डाले गए लोहे के गार्डर से दोपहिया वाहन निकाल कर ले जाते हैं।
विज्ञापन


इसके चलते बुधवार को महामना एक्सप्रेस की टक्कर से बाइक सवार जुबिलेंटकर्मी की मौत हो गई थी। हादसे के दूसरे दिन गुरुवार सुबह आरपीएफ ने रेलवे क्रासिंग पर चेकिंग अभियान चलाया। एक घंटे तक चले चेकिंग अभियान में चार बाइकें सीज कीं।

इस दौरान नाले पर रखे दो गार्डर भी नाले में ही गिरा दिए गए, हालांकि पैदल यात्रियों के लिए एक गार्डर अभी पड़ा है। लोगों की लापरवाही का यह आलम था कि चेकिंग के बाद नाले पर पड़े लोहे के एक गार्डर से ही बाइक सवार अपने वाहन निकालते रहे। पूरे दिन बाइकों के फाटक क्रास करने का सिलसिला चलता रहा।  

इनकी बाइकें की गई सीज
गजरौला। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जय सिंह ने बताया कि रेलवे क्रासिंग पर करीब एक घंटे चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें सैफ अली पुत्र मंजूर अली निवासी गांव कसेरुवा, फिरासत पुत्र शफीक अहमद निवासी गांव सिहाली गौसाई, पीतम पुत्र चंद्रपाल गांव सलेमपुर गौसाई व पप्पू पुत्र फूल सिंह मोहल्ला नबादा के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही चारों की बाइकों को सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें