फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलीय जीवों पर संकट, नहीं जागे तो होंगे गंभीर परिणाम

Wed, 03 Feb 2016 12:29 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व वेटलैंड दिवस पर वन क्षेत्राधिकारी एके सिंह ने जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए अफसरों-कर्मचारियों और अन्य लोगों को प्रेरित किया। कहा कि, जलीय जीवों पर संकट है, यदि समय रहते हम नहीं जागे तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन


प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव एवं राज्य स्तरीय वेटलैंड स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य सचिव डा.रूपक डे ने जीवों की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। इसी को लेकर मंगलवार सुबह 11.30 बजे वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर विश्व वैटलैंड दिवस मनाया गया।

इसमें वन क्षेत्राधिकारी एके सिंह ने कहा कि लगातार सूख रहे तालाबों और नदियों से जल में रहने वाले जीवों के अस्तित्व पर खतरा मंडराता जा रहा है। इस दौरान करन सिंह, सुमित राठी, केपी सिंह, हेमराज सिंह, एनके शर्मा, सुनील चंदोला, सनव्वर मेहंदी, विपिन कुमार रायजादा, हरीश कुमार, हरवीर सिंह, मनोज कुमार, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जागरूकता के लिए यह कैसी कोशिश
जलीय जीवों की जिंदगी बचाव को जागरूकता कार्यक्रम शहर के किसी मोहल्ले या स्कूल में होना चाहिए था, जहां पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और शहर के अन्य लोग भी होते। आम आदमी को जागरूक करने से विश्व वेटलैंड्स दिवस को मनाने का लाभ मिलता,  लेकिन वन विभाग के अपने ही कार्यालय पर अपने ही कर्मचारियों को बैठाकर गोष्ठी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें